{"_id":"59a9b7154f1c1b0d278b4dea","slug":"161504294677-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बुलेरो पिकअप काटते कबाड़ी को धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी की बुलेरो पिकअप काटते कबाड़ी को धरा
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी की बोलेरो काटते कबाड़ी को धरा
मुजफ्फरनगर। कोतवाली पुलिस ने सरवट क्षेत्र में एक कबाड़ी के गोदाम पर छापामारी की। यहां दो युवकों को पकड़ लिया। गोदाम की आड़ में चोरी की बोलेरो काटी जा रही थी। पुलिस को चकमा देकर एक आरोपी भाग निकला, उसका साथी पुलिस ने पकड़ लिया। गोदाम से पुलिस ने गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर आदि सामान बरामद किया है। पुलिस फरार युवक की तलाश में लगी है।
बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने रुड़की चुंगी क्षेत्र में मदीना चौक के निकट एक कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारा। पुलिस ने गोदाम की घेराबंदी कर जांच-पड़ताल की। गोदाम में एक बोलेरो पिकअप गाड़ी कटी हालत में खड़ी मिली। गोदाम से ही शाहीद निवासी खालापार को हिरासत में लिया, जबकि उसका एक साथी सबूल निवासी मीनाक्षी चौक खालापार फरार हो गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में बताया कि 29 अगस्त को इंचौली मेरठ क्षेत्र से चोरी की गई बोलेरो गाड़ी को कबाड़ी के गोदाम पर काटा जा रहा था।
गोदाम फरार हुए सबूल का है। पुलिस ने मौके से कटी हालत में खड़ी बोलेरो, गैस कटर, एलपीजी सिलेंडर, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ गाड़ी कटाने के लिए प्रयोग होने वाले औजार भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ के बाद शुक्रवार को आरोपी शाहिद को जेल भेजा गया है। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा और एसआई ने खालापार क्षेत्र में फरार आरोपी सबूल की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका सुराग नहीं मिला। पुलिस की कार्रवाई से शहर में अन्य कबाड़ियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी रही।