फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्यामवीर की हत्या के इरादे से आए थे बदमाश

श्यामवीर की हत्या के इरादे से आए थे बदमाश

Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
श्यामवीर की हत्या के इरादे से आए थे बदमाश
श्यामवीर की हत्या के इरादे से आए थे बदमाश
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)।
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार का इनामी बदमाश नितिन अपने साथी के साथ यहां नंगला खेपड़ में किसान श्यामवीर की हत्या करने के इरादे से आया था। श्यामवीर को लगातार मुकदमे की पैरवी नहीं करने की धमकी मिल रही थी। उसने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई थी। एसएसपी अनंत देव ने उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस टीम गठित की थी। पुलिस ने बदमाशों की सूचना मिलने पर नंगला खेपड़ के जंगल में पहुंचकर मुठभेड़ के दौरान अपराधी नितिन को मार गिराया, जबकि उसका साथी सोनू गुर्जर फरार हो गया। पुलिस को अब फरार सोनू गुर्जर की तलाश है।
मीरापुर के गांव नंगला खेपड़ निवासी भाजपा नेता शोभाराम आर्य की जमीन को लेकर कुछ लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। एसएसपी अनंत देव के मुताबिक दूसरे पक्ष के लोगों ने हस्तिनापुर के बदमाश मोनू गुर्जर और सोनू गुर्जर के साथ मिलकर कई हत्याओं को अंजाम दिया। बदमाशों ने पहले 10 जून 2014 को शोभाराम आर्य के फौजी बेटे ओमवीर की हत्या कर दी थी, जिसकी पैरवी शोभाराम आर्य ने की तो उन्हें लगातार धमकी मिली। इसी के चलते बदमाशों ने इसी वर्ष नंगला खेपड़ में ही 26 जनवरी को शोभाराम आर्य की भी उस समय गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई, जब वह स्कूल में ध्वजारोहण समारोह से शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। उसके बेटे श्यामवीर की ओर से हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मेरठ के हस्तिनापुर थाने के गांव अलीपुर मोरना निवासी मोनू गुर्जर और सोनू गुर्जर भी हत्याकांड में शामिल रहे थे। पुलिस ने मोनू गुर्जर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि सोनू गुर्जर फरार चल रहा है। मोनू गुर्जर जेल से ही अपने साथियों के जरिए संगीन आपराधिक वारदातें करा रहा है।
विज्ञापन

बदमाशों की ओर से अब श्यामवीर को लगातार इन हत्याओं की पैरवी नहीं करने की धमकी मिल रही थी। मुठभेड़ में मारा गया नितिन भी इनके गिरोह में शामिल था। श्यामवीर पर तीन माह पहले भी ट्यूबवेल पर पानी चलाते हुए बदमाशों ने हमला किया था, जिसमें सोनू गुर्जर आदि के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएसपी ने बताया कि बुधवार सुबह श्यामवीर की हत्या करने के लिए बदमाश आए थे। ऐन वक्त पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इनामी बदमाश नितिन को मुठभेड़ में मार गिराया, जबकि उसका साथी सोनू गुर्जर फरार हो गया। सोनू गुर्जर की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नितिन के खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज
मुजफ्फरनगर। पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 50 हजार के इनामी बदमाश नितिन पर विभिन्न जिलों के थानों में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह मोनू गुर्जर और उसके भाई सोनू गुर्जर के साथ मिलकर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था।
नितिन पर बुलंदशहर के अगौता, जहांगीराबाद, कोतवाली सिटी हापुड़, कोतवाली देहात हापुड़, बाबूगढ़ थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गुंडा एक्ट आदि धाराओं में 14 मुकदमे पुलिस को दर्ज मिले हैं, जिनमें से जहांगीराबाद, सिटी कोतवाली हापुड़ और देहात कोतवाली हापुड़ में दर्ज लूट के चार, डकैती के एक और हत्या के प्रयास के एक मुकदमे में वह वांछित चल रहा था। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि नितिन समेत सोनू गुर्जर और मोनू गुर्जर का करीब 18 बदमाशों का गिरोह है, जो वेस्ट के जिलों में लगातार आपराधिक घटनाएं कर रहा है। इनके गिरोह में शामिल रहा हस्तिनापुर क्षेत्र का जौनी इन दिनों जेल में बंद है, किसी बात को लेकर मनमुटाव होने पर इस गिरोह ने जौनी की मां और पिता की कुछ दिन पहले ही गांव में हत्या कर दी थी। गत माह खतौली में हाईवे पर एमआर से कार की लूट की घटना में भी नितिन शामिल था। शामली में भी उसने लूट की थी। पुलिस उसके अन्य आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसएसपी ने बताया कि फरार सोनू गुर्जर पर जल्द दस हजार का इनाम घोषित कराया जाएगा।
एसएसपी को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया
मीरापुर। नंगला खेपड़ के जंगल में इनामी बदमाश के मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना पर एसएसपी अनंत देव भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो चुकी थी। बदमाश को मारने पर ग्रामीणों ने एसएसपी का आभार जताया। उत्साहित ग्रामीणों ने एसएसपी को अपने कंधों पर उठाकर बदमाश के मारे जाने पर जश्न मनाया। एसएसपी और एसपी देहात के पक्ष में जमकर नारेबाजी कर ग्रामीणों ने बदमाश की मौत पर प्रसन्नता जाहिर की।

टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा
मुजफ्फरनगर। एसएसपी अनंतदेव मुठभेड़ में शामिल उपनिरीक्षक मनोज बालियान, पवन कुमार शर्मा, आरक्षी कुलवंत, आदित्य चौधरी, दीपक कुमार को पुरस्कृत करने की घोषणा की। बताया कि टीम को इनाम के साथ इच्छानुसार पोस्टिंग दी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि मजिस्ट्रेटी जांच के उपरांत इनाम की 50 हजार की धनराशि टीम को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed