फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव

Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव
मुजफ्फरनगर/ रोहाना। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी में संपत्ति बंटवारे के विवाद में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में पथराव भी हुआ, जिसमें पांच लोग लहूलुहान हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव दीदाहेड़ी निवासी एक ही परिवार के मुर्तजा और आसिफ पक्ष के बीच पुश्तैनी संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। कई दिन से दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ था। सुबह भी दोनों पक्षों के बीच इसी विवाद के चलते कहासुनी हो गई, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान लाठी-डंडों से मारपीट के साथ ही एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया, जिससे अफरातफरी मच गई। संघर्ष में एक पक्ष से मुर्तजा, मुस्तफा व दाऊद और दूसरे पक्ष से सालिश व आसिफ लहूलुहान हो गए। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू पाया। इसके बाद सभी घायलों को ले जाकर उनका मेडिकल कराने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। रोहाना चौकी प्रभारी एसआई मनोज शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहबुद्दीनपुर में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। पुलिस ने दोनों पक्षों से रशीद, शावेज व नसीर को हिरासत में ले लिया, जिनका शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed