फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   डॉक्टर दंपती व दवाखाना संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डॉक्टर दंपती व दवाखाना संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर दंपती व दवाखाना संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। नगरपालिका की ओर से आर्यसमाज रोड निवासी डॉक्टर दंपती व खालापार स्थित दवाखाना के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

नगरपालिका के कर निर्धारण अधिकारी अरुण कुमार ने शहर कोतवाली व सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि मोहल्ला खालापार स्थित हकीम रब्बानी दवाखाना संचालक द्वारा सार्वजनिक स्थलों व विद्युत पोलों पर बिना अनुमति के वॉल पेंटिंग कराई गई है। इस वॉल पेंटिंग से शहर की सुंदरता नष्ट हुई है। वहीं, शहर के आर्यसमाज रोड निवासी डा. राकेश अग्रवाल व उनकी पत्नी नीलम अग्रवाल के खिलाफ भी सिविल लाइंस थाने में इन्हीं धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कर निर्धारण अधिकारी द्वारा उक्त डॉक्टर दंपती पर भी सार्वजनिक स्थलों व विद्युत पोलों पर वॉल पेंटिंग कराकर सुंदरता नष्ट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामले में 2/3 सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed