फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास

अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास

Fri, 21 Jun 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र की एकता विहार कॉलोनी निवासी नीशू त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी पांच मार्च 2018 को बचन सिंह कॉलोनी निवासी मयंक त्यागी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ने कार व नकदी की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। कुछ दिन पूर्व नीशू के पिता ने अपनी जमीन बेची थी। इसकी जानकारी मिलने पर ससुराल पक्ष पिछले एक पखवाड़े से उस पर कार व नकदी लाने का दबाव बनाने लगे थे। 12 जून को मायके पक्ष ने विवाहिता के ससुराल पक्ष को दो लाख रुपये नकद भी दिए। मगर, इसके बावजूद फिर से छह लाख रुपये की मांग शुरू कर दी गई। आरोप है कि 17 जून को पति मयंक, सास बाला त्यागी व ससुर विनोद त्यागी ने विवाहिता के साथ जमकर मारपीट की। बाद में उसके गले में दुपट्टा डालकर फांसी लगाते हुए हत्या का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। होश में आने पर पीड़िता ने परिजनों को घटना की सूचना दी। इस पर वे विवाहिता को घर ले आए। इसके बाद पीड़िता ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी पति व सास-ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed