फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, दूसरा फरार

मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, दूसरा फरार

Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, दूसरा फरार
छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना पुलिस ने रोहाना-छपार मार्ग स्थित काली नदी पुल पर हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस मंगलवार रात रोहाना-छपार मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों की सूचना पर पुलिस ने काली नदी पुल पर चेकिंग शुरू कर दी। छपार की ओर से आते बाइक सवार दो युवकों को रुकने के लिए कहा गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार हो गया। सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश जनपद बिजनौर के थाना नांगल क्षेत्र की नई बस्ती निवासी मूला उर्फ बिच्छू उर्फ बल्ली पुत्र हजारा उर्फ हरज्ञान है, जो फिलहाल भोपा क्षेत्र के गांव जोगिंदर नगर में रह रहा है। उसके खिलाफ नजीबाबाद, भोपा व मंडावर थाने में मुकदमे दर्ज हैं। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, फरार बदमाश की पहचान टीटू के रूप में हुई है। टीम में एसआई रविंद्र कसाना, बिजेंद्र शर्मा, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, नौशाद व बिजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed