फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जेठ ने जच्चा को पीटा, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई

जेठ ने जच्चा को पीटा, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई

Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
जेठ ने जच्चा को पीटा, पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई
पुलिसकर्मियों से हाथापाई की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मदीना कॉलोनी में मंगलवार रात युवक ने अपनी भाभी को किसी बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पीट दिया। सूचना पर पहुंची डायल-100 के पुलिसकर्मियों से भी आरोपी ने हाथापाई कर दी। इस पर पुलिस ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। वहीं एक युवक आरोपी की पिटाई की मोबाइल से क्लिप बनाने लगा तो पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल भी जब्त कर लिया।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की मदीना कॉलोनी निवासी महिला ने मंगलवार देर रात पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बताया कि उसने एक सप्ताह पूर्व ही बच्चे को जन्म दिया है और फिलहाल बेड रेस्ट पर है। महिला का कहना था कि जेठ मोमीन ने मामूली विवाद में उसके साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। सूचना पर डायल-100 की पीवीआर तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी मोमीन से पूछताछ की। इस पर उसने पुलिसकर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। सूचना पर थाने से पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आरोपी मोमीन की जमकर धुनाई कर डाली। इसी दौरान एक युवक अपने मोबाइल से मोमीन की पिटाई की वीडियो क्लिप बनाने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर पुलिस ने उसे हड़काते हुए उसका मोबाइल भी छीनकर जब्त कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed