फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हेडकांस्टेबल पर हमले का आरोपी दबोचा

हेडकांस्टेबल पर हमले का आरोपी दबोचा

Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
हेडकांस्टेबल पर हमले का आरोपी दबोचा
हेडकांस्टेबल पर हमले का आरोपी दबोचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बझेड़ी रोड स्थित ईंट-भट्ठे के निकट हेडकांस्टेबल पर जानलेवा हमला करने के आरोपी बदमाश को पुलिस ने देर रात बझेड़ी रोड से ही धर लिया। पुलिस से बचकर भागने के प्रयास में बदमाश फिसलकर गिर गया, जिससे उसकी टांग भी टूट गई। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घायल हेडकांस्टेबल की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
नई मंडी कोतवाली की बागोवाली चौकी पर तैनात हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह शनिवार रात बदमाश की सूचना पर अकेला ही बझेड़ी रोड स्थित ईंट भट्ठे पर पहुंच गया था। वहां बदमाश ने सुरेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी थी, जिससे बचते हुए हेडकांस्टेबल ने बदमाश को पकड़ लिया था। इस पर बदमाश तमंचे की बट से ताबड़तोड़ प्रहार कर सुरेंद्र सिंह को गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान हेडकांस्टेबल को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था, जहां अब उसके स्वास्थ्य में सुधार बताया जा रहा है। उधर, पुलिस ने देर रात में ही फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग अभियान शुरू कर दिया था। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि कांबिंग के दौरान बदमाश अब्बास पुत्र इशरत निवासी गांव कवाल थाना जानसठ को बझेड़ी रोड पर ही घेर लिया गया। मुठभेड़ में पुलिस टीम से बचकर भागते हुए अब्बास सड़क पर फिसलकर गिर गया, जिसमें उसके एक पैर की हड्डी भी टूट गई। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले में घायल हेडकांस्टेबल सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी अब्बास के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में भारी पड़ा बदमाश
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बझेड़ी रोड पर शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में अकेला बदमाश हेडकांस्टेबल पर भारी पड़ा। वह हेडकांस्टेबल पर फायरिंग करने के बाद तमंचे की बट से ताबड़तोड़ उसके सिर पर प्रहार कर भाग खड़ा हुआ। हालांकि कुुछ घंटे बाद ही उसे धर लिया गया, लेकिन इससे पहले उसने हेडकांस्टेबल को अति आत्मविश्वास में की गई चूक का सबक भी सिखा दिया। गनीमत रही कि बदमाश के पास केवल तमंचा था और उससे चली गोली हेडकांस्टेबल को नहीं लगी, अन्यथा जनपद पुलिस को अब्बास द्वारा एक बड़ा जख्म भी मिल सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed