{"_id":"5d03f3e88ebc3e5a1860e8ca","slug":"15605401259-muzaffarnagar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा। क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों ने घर में घुसकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार रात वह परिवार के साथ घर में ही सोया था। उसकी बेटी भी आंगन में सोई हुई थी। आरोप है कि रात में गांव का ही युवक अपने ममेरे भाई के साथ दीवार फांदकर घर में घुस आया। उसकी बेटी को जगाकर कनपटी पर तमंचा लगाया और जान से मारने की धमकी देकर कमरे में ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी किशोरी को किसी से बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के भागने के बाद पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए किशोरी का मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।