फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता छात्र की मौत पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हुई

लापता छात्र की मौत पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हुई

Sat, 15 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
लापता छात्र की मौत पीएम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से हुई
खतौली। मुजफ्फरनगर के लापता छात्र अभिषेक की मौत पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से होनी आई है। इस पर पुलिस का पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मानना है कि छात्र की मौत ट्रेन हादसे में हुई है। वहीं, पुलिस का यह भी मानना है कि छात्र के साथ कुछ न कुछ तो हुआ होगा। हालांकि परिजन भी छात्र की हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी निवासी 19 वर्षीय छात्र अभिषेक पुत्र देवेंद्र का शव बृहस्पतिवार की सुबह गंगनहर पर रेलवे लाइन के लोहे के पुल के पास पड़ा हुआ मिला था। उसकी जेब से दो मोबाइल, एक ईयर फोन और मात्र 50 रुपये की नगदी मिली। मोबाइल के जरिए ही छात्र की शिनाख्त हो सकी थी। बुधवार की रात से छात्र लापता था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजनों ने छात्र की हत्या की आशंका जताते हुए कॉल डिटेल के जरिए जांच पड़ताल करने की मांग की थी। परिजनों का कहना था कि अभिषेक अगर ट्रेन हादसे में मरा है तो वह किसके साथ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्र की मौत सिर में गहरी चोट लगने से होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाने की कार्रवाई शुरु कर दी है। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि छात्र के साथ कुछ तो हुआ होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर छात्र की मौत ट्रेन हादसे में ही हुई है। इसके बावजूद कॉल डिटेल के माध्यम से जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed