{"_id":"5cfea3a5bdec2207826df426","slug":"156019190014-devband-news87","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने छह माह पूर्व हुए दुष्कर्म की पुलिस को तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला ने छह माह पूर्व हुए दुष्कर्म की पुलिस को तहरीर दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। एक गांव में पांच युवकों पर महिला के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़ित महिला ने सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
महिला के मुताबिक घटना छह माह पहले की है। नगली गांव निवासी युवक और उसकी मौसी का लड़का उसके घर आए और देवबंद की मंगलौर चौकी पर उसकी सहेली द्वारा उसे बुलाने की बात की। जिसके बाद उसे बाइक पर बिठा लिया गया। आरोप है कि दोनों युवक उसे खींचकर एक गन्ने के खेत में ले गए। जहां उनके तीन अन्य साथी पहले से मौजूद थे। विरोध करने पर पांचों ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। आरोपियों ने मामला पुलिस को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए थे। महिला का कहना है कि पिछले छह माह से उक्त युवक उसे धमकियां देते आ रहे हैं। अब परेशान होकर उसने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल कुलदीप सिंह का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। यदि मामले में सत्यता मिली तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।