फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव

दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव

Fri, 07 Jun 2019 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर हुआ पथराव
मुजफ्फरनगर। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत महमूद नगर में पुरानी रंजिश के चलते देर शाम दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। जमकर पथराव भी हुआ, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर जाकर लाठियां भांज कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। साथ ही दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूद नगर मदीना चौक के पास रहने वाले फैजान और जफर पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ और लाठी डंडे चले। अचानक हुए झगड़े से वहां अफरातफरी मच गई। झगडे़ में जफर और उसका बेटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर लाठियां भांज कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। पुलिस ने मौके से हमलावर फैजान और अब्दुल समद को हिरासत में ले लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर रात तक पुलिस कार्रवाई में लगी थी। दोनों पक्ष तहरीर देने के लिए थाने पर जमा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed