{"_id":"5cf95a12bdec2207177173c8","slug":"155984538918-khatauli-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में गोकश पकड़ा, साथी चकमा देकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में गोकश पकड़ा, साथी चकमा देकर फरार
विज्ञापन

मंसूरपुर। पुलिस ने मुठभेड़ में एक गोकश को पकड़ लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से गोकश घायल हो गया। पुलिस ने गोकश के कब्जे से पिकप गाड़ी, दो गाय, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। सूचना मिलने पर सीओ आशीष प्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।
सीओ आशीष प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि नेशनल हाईवे पर खतौली पुलिस बृहस्पतिवार की रात भंगेला पुलिस चौकी के सामने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थी। इसी दौरान मेरठ की ओर से पिकप गाड़ी आ रही थी। पुलिस ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी को तेज भगा दी और बैरियर तोड़ दिए। खतौली पुलिस ने वायरलेस से सूचना प्रसारित कर दी। वायरलेस की सूचना पर मंसूरपुर पुलिस ने थाने के सामने बैरियर लगा दिए और गाड़ी को रोकने का इशारा किया। गाड़ी में सवार लोगों ने थाने के सामने के भी बैरियर तोड़ दिया और गाड़ी की स्पीड तेज कर ली। मंसूरपुर पुलिस ने गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। बेगराजपुर पुलिस चौकी से पहले औद्योगिक क्षेत्र में गाड़ी को मोड़ दिया गया। पुलिस ने गाड़ी की घेराबंदी कर ली। गाड़ी में सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करनी प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी अपने बचाव में फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से एक गोकश घायल हो गया, जबकि उसका साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पूछताछ करने पर गोकश ने अपना नाम गांव पुरबालियान निवासी अख्तर पुत्र नसीर बताया है। पुलिस ने गोकश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व पिकप गाड़ी सहित उसमें लदी दो गायों को बरामद किया। पुलिस ने घायल गोकश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध थाना मंसूरपुर में वर्ष 2018 में गोकशी का मुकदमा पंजीकृत है। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।