फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खेत में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री

खेत में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री

Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खेत में घुसी बस, बाल-बाल बचे यात्री
बुढ़ाना। हाइवे पर सवारी बैठाने की होड़ में एक दूसरे को ओवरटेक करते समय दो यात्री बस आपस में टकरा गई। साइड लगने से एक यात्री बस सड़क किनारे खेत में घुस कर पलटने से बच गई गई। अचानक हुए हादसे से यात्री काफी देर तक सहमे रहे।
विज्ञापन

शामली से बुढ़ाना तक यात्रियों को लाने व ले जाने के लिए कुछ निजी बसों को परमिट जारी किए गए हैं। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे दो यात्री बस शामली से बुढ़ाना आ रही थी। दोनों बसों में एक दूसरे से आगे निकलकर सड़क किनारे खड़े यात्रियों को अपनी-अपनी बस में चढ़ाने की होड़ लग गई। मेरठ-करनाल हाईवे पर सराय गांव के बस अड्डे से आगे दौड़ रही निजी बस ने दो यात्रियों को उठाने के बाद तुरंत टॉप गेयर लगा दिया। इसी दौरान पीछे आ रही बस के चालक ने भी आगे जाने वाली बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान आगे दौड़ रही बस की साइड लगने से ओवर टेक का प्रयास करने वाली बस सड़क किनारे खेत में जा घुसी। खेत में घुसते ही बस का एक्सल टूट गया। बस पलटने से बाल-बाल बची। बस में बैठे यात्रियों को एक दूसरे से टकराने के कारण हल्की चोट लगी। घटना से खेतों में काम रहे ग्रामीण घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित उतारा गया। यात्रियों व ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी से दोनों बस चालकों व मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed