{"_id":"5ced83fbbdec22071a38990d","slug":"15590697395-muzaffarnagar-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर पर्स, मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्र को नशीला पदार्थ सुंघाकर पर्स, मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड पर एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे कसेरवा निवासी छात्र को एक युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे पर्स और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
शाहपुर क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी मुबारिक एसडी मैनेजमेंट में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र है। मंगलवार को वह साथी शारिक के साथ नया मोबाइल खरीदने आया था। मेरठ रोड से उसने 14 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा और चालू कर लिया, लेकिन उसकी जेब में रुपये कम पड़ गए। इस पर वह साथी को मोबाइल शॉप पर बैठाकर मेरठ रोड पर ही सेंट्रल बैंक के एटीएम में रुपये निकालने पहुंचा। पीड़ित का कहना है कि रुपये निकालकर जैसे ही वह बाहर निकला, पहले से एटीएम में मौजूद युवक भी उसके पीछे आया और रोककर छात्र को कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद आरोपी छात्र से उसका पर्स व नया खरीदा गया मोबाइल लूटकर फरार हो गया। पर्स में करीब आठ सौ रुपये, आधार कार्ड, एटीएम व अन्य कीमती सामान था। घटना के कुछ देर बाद होश में आने पर पीड़ित सुजड़ू गेट वे चौकी पहुंचा और घटना की जानकारी दी, लेकिन उन्होंने कल आने के लिए कहकर छात्र को टालते हुए चलता कर दिया। पीड़ित ने अब अफसरों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।