फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाश पकड़ने के लिए मुरादाबाद में दबिश

बदमाश पकड़ने के लिए मुरादाबाद में दबिश

Tue, 28 May 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
बदमाश पकड़ने के लिए मुरादाबाद में दबिश
खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसान से लूटपाट करने वाले फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रविवार रात मुरादाबाद में दबिश दी। दबिश के दौरान बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने बदमाशों के दो रिश्तेदारों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 16 मई को गांव रुकनपुर निवासी किसान रामशरण और उसका पुत्र खतौली में बैंक से एक लाख रुपये की नगदी निकाल करके गन्ना समिति में बाइक से गए। समिति में किसान ने 7 हजार रुपये की कीटनाशक दवाई खरीदी थी। किसान 93 हजार की नगदी थैली में लेकर समिति के बाहर निकला तो दो बाइक सवार चार बदमाशों ने रुपयों से भरा थैला लूट लिया था। पुलिस ने फलावदा मार्ग पर गांव ढाकपुरी मोड़ पर बाइक पर भाग रहे एक बदमाश को घेर लिया था। मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा गया था। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गए था। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन की आदर्श कालोनी निवासी राहुल पुत्र रतन कुमार बताया था। पुलिस ने बदमाश से 10 हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में लगी है। रविवार को पुलिस ने मुरादाबाद सहित उनकी रिश्तेदारियों में दबिश दी थी। बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके। पुलिस ने दो रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed