{"_id":"5cead95abdec2207532a6bcd","slug":"155889498720-muzaffarnagar-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को बंधक बनाकर पीटा, बाइक छीनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक को बंधक बनाकर पीटा, बाइक छीनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में फाइनेंसर ने युवक को अगवा करने के बाद अपने ऑफिस में बंधक बनाकर उसके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद युवक की बाइक छीनकर उसे धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित की गुहार पर पुलिस ने फाइनेंसर और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शांतिनगर निवासी नरेश ने कुछ समय पूर्व बचनसिंह कॉलोनी के रजबहा रोड पर प्रॉपर्टी का काम करने वाले फाइनेंसर विकास धीमान से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। पीड़ित का कहना है कि इनमें से वह 1.15 लाख रुपये फाइनेंसर को लौटा चुका है, जबकि शेष रकम के लिए वह कुछ समय मांग रहा था। रविवार सुबह नरेश बाइक पर आदर्श कॉलोनी गया था, जहां से फाइनेंसर ने उसे अपने साथियों के साथ मिलकर अगवा कर लिया और जबरन अपने ऑफिस पर ले गया। आरोप है कि ऑफिस में बंधक बनाकर नरेश के साथ जमकर मारपीट की गई। घंटों तक बंधक बनाने व मारपीट करने के बाद आरोपियों ने बाइक छीनकर नरेश को धमकी देकर भगा दिया।
पीड़ित ने नई मंडी थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी फाइनेंसर विकास धीमान व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस टीम ने दबिश देकर फाइनेंसर को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नरेश की बाइक भी बरामद कर ली। मामले में घंटों तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चलते रहे, लेकिन पुलिस ने इसे मानने से इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी फाइनेंसर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।