फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बवाल न करा दे खाकी की लापरवाही

बवाल न करा दे खाकी की लापरवाही

Fri, 24 May 2019 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
बवाल न करा दे खाकी की लापरवाही
कहीं बवाल न करा दे खाकी की लापरवाही
विज्ञापन

मीरापुर। गांव रसूलपुर गढ़ी से सजातीय प्रेमी युगल की फरारी के बाद से थाना पुलिस मामले को लेकर गंभीर लापरवाही बरत रही है, जिससे गांव में बड़ी घटना होने का अंदेशा ग्रामीणों द्वारा जताया जा रहा है। एक ओर जहां प्रेमी युगल की फरारी के बाद युवती पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, वहीं अब आगजनी के बाद रिपोर्ट दर्ज करने के बाद भी हिरासत में ली गई चार नामजद महिलाओं को थाने से छोड़ दिया गया। पुलिस की इस लापरवाही से प्रेमी पक्ष में भी आक्रोश व्याप्त है।

थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ी से 20 मई को पड़ोसी व सजातीय युवक-युवती प्रेम-प्रसंग के चलते फरार हो गए थे। युवती के परिजनों ने उसी दिन बेटी के अपहरण की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। यहां तक कि दो दिन बाद प्रेमी युगल की बरामदगी होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही और बरामद युवती के एसएसपी के समक्ष बयान दर्ज कराने की बात कहकर उसे महिला थाने भेज दिया। वहीं, युवक को भी हिरासत में लेकर रखा गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से उसके खिलाफ भी कार्रवाई नहीं की जा सकी। इससे युवती पक्ष में आक्रोश पनपता रहा, जिसकी परिणति बृहस्पतिवार सुबह युवक पक्ष के दो घरों में आगजनी की गंभीर वारदात से हुई, लेकिन थाना पुलिस की इससे भी नींद नहीं खुली। युवक पक्ष का कहना है कि उन्होंने आगजनी की घटना में चार महिलाओं समेत दस लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद हमलावर पक्ष की चार महिलाओं को हिरासत में भी लिया गया, लेकिन नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद उन्हें थाने लाकर छोड़ दिया गया। युवक पक्ष ने थाना पुलिस पर युवती पक्ष के दबाव में होने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई है। आगजनी की रिपोर्ट में नामजद महिलाओं केे थाने लाकर छोड़े जाने के मामले में इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही इसमें कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed