फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कंपनी बाग पर अवैध कब्जे पर रिपोर्ट दर्ज

कंपनी बाग पर अवैध कब्जे पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 21 May 2019 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
कंपनी बाग पर अवैध कब्जे पर रिपोर्ट दर्ज
संचालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका की जमीन पर अवैध कब्जा कर शौचालय बनाए जाने के मामले में पालिका ईओ ने रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि कमला नेहरू वाटिका (कंपनी बाग) के मुख्य गेट के पास मधुबन रेस्टोरेंट हैं, जिसका संचालन ब्रजभूषण एंड संस द्वारा किया जाता है। ईओ के मुताबिक रेस्टोरेंट संचालक ने बिना पालिका की अनुमति के कंपनी बाग के एक हिस्से पर अवैध कब्जा करते हुए उस पर एक ओर जहां शौचालय का निर्माण कर डाला, वहीं जमीन पर ग्रेनाइट पत्थर भी लगवा दिया। इस कृत्य से कंपनी बाग स्थित नगरपालिका की सरकारी जमीन को क्षति पहुंची है। पालिका ईओ की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मारपीट में चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने पिछले 24 घंटों की अवधि में अलग-अलग जगह झगड़ा कर रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें गांव सलेमपुर निवासी धर्मेंद्र, मोहल्ला लद्दावाला निवासी सचिन, मोहल्ला किदवईनगर निवासी राहुल और गांव सुजडू निवासी श्याम शामिल हैं। उक्त सभी आरोपियों का बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed