फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रंजिश के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल

रंजिश के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल

Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
रंजिश के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल
रंजिश के चलते आपस में भिड़े दो पक्ष, महिला समेत दो घायल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। जाटौल गांव में रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोमवार को घायलावस्था में कोतवाली पहुंचे जाटौल गांव निवासी परवेज ने पुलिस को बताया कि उसकी परिवार के गुलफाम से पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते दोपहर के समय गुलफाम अपने भाई इरशाद व मोनू के साथ लाठी डंडों से लैस होकर घर में घुस गया तथा गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने उस पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। शोर सुनकर बाहर आई परिवार की महिला समरजहां ने जब बीच बचाव किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी जमकर मारपीट की। जिसमें वह भी घायल हो गई। बाद में शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। तहरीर मिल गई है। मामले की जांच शुुरु कर दी गई है। वहीं, पुलिस ने मोहल्ला कायस्थवाड़ा निवासी राजकुमार की तहरीर पर बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। राजकुमार के मुताबिक 12 मई को वह बाइक पर शिक्षक नगर गया था। बाइक बाहर खड़ी कर वह परिचित से मिलने गया। इसी दौरान चोर उसकी बाइक चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed