फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुष्कर्म आरोपी के पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए

दुष्कर्म आरोपी के पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए

Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म आरोपी के पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए
दुष्कर्म आरोपी के पुलिस ने पोस्टर चस्पा किए
विज्ञापन

जानसठ। क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के बाद फरार हुए आरोपी का पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस ने आरोपी के फोटो युक्त पर्चे सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के अलावा आम लोगों तक पहुंचने का काम शुरू कर दिया है।

बिहार के जिला मोतिहारी के गांव नरहर पगड़ी निवासी शंकर पुत्र मुसाफिर क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान के यहां नौकरी करता था। करीब दो माह पूर्व गांव निवासी 11 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ गांव में लगे मेले में घूमने गई थी। इसी दौरान शंकर किशोरी को वहां से बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। हालांकि इस मामले में पीड़िता के परिजनों द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। लेकिन पुलिस छानबीन के बाद आरोपी की शंकर के रुप में पहचान हुई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। इस दौरान उसके घर पर भी कई बार दबिश दी गई है। पुलिस को सूचना मिली है कि वह किसी आसपास के गांव में किसी किसान के यहां नौकरी कर रहा है। पुलिस ने आरोपी के फोटो युक्त पर्चे छपवाकर सार्वजनिक क्षेत्र और आम लोगों तक पहुंचने का निर्णय लिया। शनिवार को एसएसआई सुरेश कुमार ने तहसील परिसर, बैंक, बसों में कचहरी आदि सार्वजनिक स्थानों पर पर्चे चस्पा कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed