{"_id":"5ca4ed6abdec2214161d63b8","slug":"151554312554-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने जौला गांव से सात जुआरी पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने जौला गांव से सात जुआरी पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने जौला गांव से सात जुआरी पकड़े
बुढ़ाना। पुलिस ने जौला गांव में ग्रामीण के मकान पर छापा मारकर मकान मालिक सहित सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 75 हजार रुपये की नकदी बरामद की।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को सुबह करीब 11 बजे जौला गांव में इरशाद पुत्र जफर के मकान पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से इरशाद सहित सात जुआरियों को गिरफ्तार किया। जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 75 हजार रुपये की नकदी बरामद की। वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जौला गांव में इरशाद के मकान में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। उन्होंने मौके से गांव जौला निवासी इरशाद व हसन, मेरठ के लिसाढ़ी गेट निवासी नौशाद व तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतैला निवासी आस मोहम्मद, नदीम, खालिद व मोमीन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि ये सभी जुआ खेल रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी जुआरियों को चालान कर दिया।