{"_id":"5c475f2ebdec22521331f641","slug":"151548181294-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान का शटर तोड़कर नकदी समेत लाखों का माल चोरी
विज्ञापन
दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी
छपार। नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने परचून की दुकान का शटर तोड़कर बदमाशों ने एक लाख की नकदी और लाखों का सामान भी चोरी कर लिया। घटना से व्यापारियों में रोश व्याप्त है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव रेत्ता नंगला निवासी अंकुर की छपार में नेशनल हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने परचून की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान बंद कर रोजाना की भांति घर चला गया। देर रात किसी समय बदमाशों ने दुकान का शटर उखाड़ दिया। व्यापारी के अनुसार चोर दुकान के अंदर गल्ले में रखे 1.12 लाख रुपये के साथ ही 41 हजार कीमत की सिगरेट, बीड़ी, 26 हजार के गुटके के साथ ही हजारों के सूखे मेवे, आधा किलो चांदी के सिक्के और अन्य सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार सुबह दुकान मालिक मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी पर मौके पर काफी संख्या में व्यापारी इकट्ठा हो गये। व्यापारियों ने पुलिस पर आरोप लगाए। व्यापारियों का कहना था कि इससे पहले भी एक दर्जन से अधिक दुकानों में चोरियां हो चुकी हैं। लेकिन अब तक किसी भी वारदात का खुलासा नहीं हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी का आश्वासन देते हुए गुस्साए व्यापारियों को शांत किया। पीड़ित व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।