फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   श्रद्धालुओं की वैन में तोड़फोड़, श्रद्धालु भाग निकले

श्रद्धालुओं की वैन में तोड़फोड़, श्रद्धालु भाग निकले

Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की वैन में तोड़फोड़, श्रद्धालु भाग निकले
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खतौली। सड़क हादसे में ग्रामीण के घायल होने पर हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने श्रद्धालुओं से भरी एक कार में तोड़फोड़ कर डाली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

बृहस्पतिवार रात को एक कार में कई श्रद्धालु शुकतीर्थ के कार्तिक गंगा मेले से लौट रहे थे। गांव अंतवाड़ा के पास सड़क पार करते हुए ग्रामीण विपिन पुत्र इलम सिंह को कार ने टक्कर मार दी। जिससे विपिन गंभीर रुप से घायल हो गया। चालक घटना के बाद कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कार के शीशे तोड़ डाले। जिससे कार सवार श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई। किसी तरह अपनी जान बचाकर कार से बाहर निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से घायल को मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में ले ली है। कार कहां की है और उसमें सवार श्रद्धालु किस गांव के थे। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि चालक की लापरवाही से वैन की टक्कर लगने से विपिन घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed