{"_id":"5be09c8bbdec22696f0090cd","slug":"151541446795-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के उद्यमी की पत्नी से पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून के उद्यमी की पत्नी से पर्स लूटा
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर में एक परिचित की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आए देहरादून के उद्यमी की पत्नी से भोपा रोड पर बाइकर्स ने पर्स लूट लिया। पर्स में झटका लगने से महिला काफी दूर तक बाइकर्स के पीछे घिसटती गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। घटना के बाद उद्यमी ने बाइकर्स का पीछा किया, लेकिन वे गांधी कॉलोनी पुल के नीचे से निकलकर फरार हो गया।
देहरादून निवासी उद्यमी चंदन मिमलानी रविवार रात शहर के नुमाइश कैंप निवासी परिचित की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने आए थे। शहर के भोपा रोड स्थित होटल में हुई पार्टी में शामिल होने के बाद देर रात करीब 12.30 बजे पति-पत्नी देहरादून लौटने के लिए जैसे ही कार में बैठने लगे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने दिव्या के हाथ में लिए गए बैग पर झपट्टा मारकर उसे लूट लिया। बैग अचानक झटकने से दिव्या भी पर्स के साथ काफी दूर तक बाइकर्स के पीछे सड़क पर घिसटती चली गई, जिससे वह घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर बाइकर्स भोपा पुल की तरफ भागने लगे, जिस पर चंदन ने कार से उनका पीछा किया। फ्लाईओवर पार कर लुटेरे सिविल लाइंस व महिला थाने के सामने से होकर गांधी कॉलोनी पुल के नीचे से होकर फरार हो गए। लुटेरों के भागने के बाद पीड़ित दंपति थाने पहुंचा, जहां पुलिस ने गंभीर वारदात होने के बावजूद उन्हें बिना कार्रवाई के ही टरका दिया, जिस पर पीड़ित दंपति बैरंग ही देहरादून लौट गए। बताया गया पर्स में 35 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे।
पेट्रोल पंप के सीसीटीवी मिले बंद
मुजफ्फरनगर। सोमवार को मीडिया में मामला उछलने के बाद पुलिस ने हरकत में आते हुए लुटेरों को चिह्नित करने के लिए भोपा रोड स्थित नवीन पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन वे बंद पाए गए। इसके अलावा, भोपा रोड के कई अन्य प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला गया, लेकिन लुटेरे का सुराग नहीं लगा।