{"_id":"5bbcf872867a55281966c397","slug":"151539111026-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद का माहौल बिगाड़ने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जनपद का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले का माहौल बिगाड़ने की कोशिश
पुरकाजी/शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। रामलीला महोत्सव के दौरान शरारती तत्वों ने मंगलवार रात जनपद का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुरकाजी में निकाली जा रही रामबारात पर पत्थर फेंके गए, जिसमें व्यापारी अनिल गर्ग घायल हो गए। वहीं, शाहपुर मेन बाजार में चल रही रामलीला में भी शरारती तत्वों ने देर रात पत्थर फेंके, जिससे एक घंटे तक रामलीला रुकी रही। इस घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों की क्लास लेकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार देर रात पुरकाजी में रामबारात की भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा मोहल्ला हलवाईयान-कानूनगोयान में पहुंची। इस बीच अचानक शरारती तत्वों ने शोभायात्रा पर पत्थर फेंक दिए। इससे शोभायात्रा में शामिल व्यापारी अनिल गर्ग घायल हो गए। घटना को लेकर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। आयोजन समिति ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को घटना से अवगत कराया, जिन्होंने इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए। इसके बाद इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और आयोजन समिति के पदाधिकारियों से वार्ता कर सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही आरोपी की धरपकड़ का आश्वासन दिया, लेकिन देर रात तक श्रद्धालु घायल व्यापारी की डॉक्टरी कराकर कानूनी कार्रवाई की जिद पर अड़े हुए थे। उधर, शाहपुर के मेन बाजार में भी आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में देर रात शरारती तत्वों ने मेन मार्केट की तरफ से पत्थर फेंक दिए। इसमें हालांकि घायल तो कोई नहीं हुआ, लेकिन आयोजन समिति के साथ ही श्रद्धालुओं में भी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना पर विधायक उमेश मलिक तत्काल मौके पर पहुंचे और एसएसपी सुधीर कुमार सिंह को घटना की जानकारी देते हुए मेन बाजार की तरफ सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात किए जाने की मांग की। देर रात करीब एक घंटे तक इस हंगामे के चलते रामलीला मंचन रुका रहा, जिसके बाद विधायक की उपस्थिति में फिर से रामलीला का मंचन शुरू कराया गया।