फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप

घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप

Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप
घर में घुसकर युवती को बंधक बनाकर गैंगरेप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव निवासी युवती ने तीन लोगों पर घर में घुसकर बंधक बनाने के बाद रात भर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के शहर से सटे गांव निवासी युवती ने बताया कि 30 जून को वह घर पर अकेली थी। आरोप है कि शाम करीब सात बजे राकिब पुत्र सनव्वर, नसीम पुत्र मनव्वर निवासीगण काटका व रहकडा निवासी नफीस पुत्र रफीक जबरन घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने उसे घर में ही बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी देते हुए रात भर उसके साथ गैंगरेप किया। अगले दिन सुबह तीनों उसे हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने तहरीर देकर बताया कि पड़ोस का एक युवक काफी दिन से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करता है। आरोप है कि शनिवार शाम युवक महिला को अकेली देख घर में घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित के अनुसार, कुछ देर बाद आरोपी कई साथियों के साथ घर में घुुस आया और महिला के साथ ही अन्य परिजनों के साथ भी मारपीट की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed