{"_id":"5b85a32342c792463f794b59","slug":"151535484707-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में दो महिलाओं पर सरेराह हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में दो महिलाओं पर सरेराह हमला
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंजिश में दो महिलाओं पर हमला
मुजफ्फरनगर। शहर के रुड़की रोड पर पुरानी रंजिश के चलते कई हमलावरों ने स्कूटी से जा रही दो महिलाओं से मारपीट करते हुए उनके कपड़े फाड़ते हुए बदसलूकी भी की। इस दौरान एक महिला के गले से उसकी सोने की चेन भी गुम हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव सरवट निवासी हसमुन्नी पत्नी इकरामूद्दीन ने तहरीर देकर बताया कि उनकी जनकपुरी निवासी दानिश से मुकदमेबाजी चल रही है। पीड़िता के अनुसार वह बहन आशिया के साथ स्कूटी से शहर की तरफ आ रही थी। आरोप है कि सहारनपुर बस स्टैंड के निकट दानिश चार अन्य साथियों के साथ खड़ा मिला, जिसने उन्हें रोकने का प्रयास किया। स्कूटी नहीं रोकने पर आरोपी ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे दोनों बहनें स्कूटी समेत नीचे गिर गईं। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ मारपीट कर दी। इस दौरान हसमुन्नी के गले से सोने की चेन भी गुम हो गई, जिसे उसने लूटे जाने की आशंका जताई। शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।