{"_id":"5b352fda4f1c1b64068b8b72","slug":"151530212314-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मी पर महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने पुलिस ऑफिस में शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पति की वर्ष 2006 में मीरापुर में हत्या कर दी गई थी। पीड़िता के अनुसार, पति की हत्या करने वाले आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं। आरोप है कि पति के हत्यारोपी उन पर मुकदमे में फैसले का दबाव बना रहे हैं। इससे इंकार करने पर आरोपियों ने कुछ दिन पूर्व वृद्धा के बेटे पर फर्जी मुकदमा लगवा दिया। आरोप है कि अब पुलिसकर्मी भी उन पर फैसले का दबाव बनाते हुए फैसला नहीं करने पर उसके बेटों को फर्जी मुकदमों में जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता के अनुसार, करीब एक माह पूर्व वह घर पर बेटों व पुत्रवधुओं के साथ मौजूद थी। इसी दौरान भोपा थाने का एक दरोगा घर में घुस आया और वहां मौजूद वृद्धा की पुत्रवधू से अश्लील हरकतें करते हुए उसे कमरे में खींच ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।