फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पिता व पुत्र घायल

दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पिता व पुत्र घायल

Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में लाठी डंडे चले, पिता व पुत्र घायल
बच्चों के विवाद में बड़े भिड़े
विज्ञापन

जानसठ। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में पिता व पुत्र घायल हो गए। पीड़ित ने पुलिस को चार लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।

गांव मेहलकी में मंगलवार को खेलते समय सखावत व कादिर के बच्चों ने मामूली बात पर विवाद हो गया। दोनों बच्चों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर दोनों पक्षों के परिजन आमने सामने आ गए। ग्रामीणों ने समझाबुझा कर मामले को शांत कर दिया था। बुधवार को सखावत अपने पुत्र आलिम के साथ भैंसा बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। रास्ते में पहले से ही लाठी डंडे लिए खड़े कादिर व उसके पुत्रों ने उन पर हमला कर उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने दोनों बाप बेटों को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर आनंद प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बच्चों के विवाद में आपस में मारपीट हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed