फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कारखाना संचालक को गोली मारने वाले को जेल भेजा

कारखाना संचालक को गोली मारने वाले को जेल भेजा

Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कारखाना संचालक को गोली मारने वाले को जेल भेजा
कारखाना संचालक को गोली मारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकड़ा गांव में कारखाना संचालक को गोली मारने वाले नामजद हमलावर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी से पिस्टल भी बरामद किया है।
सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को कूकड़ा में ब्लेजर बनाने का कारखाना चलाने वाले धंधेडा निवासी आरिफ को कूकड़ा के अहमदनगर निवासी अनवर ने गोली मार कर घायल कर दिया था। घायल के भाई ने अनवर के खिलाफ नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। बताया कि आरिफ से अनवर की पत्नी छोटी ने मकान बनाने के लिए एक लाख रुपये उधार लिए थे। मांगने पर अनवर ने उसे गोली मार कर घायल कर दिया। नई मंडी पुलिस ने नामजद आरोपी अनवर को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर महिला को जेब काटते हुए पकड़ा
मुजफ्फरनगर। दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी उदयवीर बाजार में सामान लेने आया था। भगत सिंह रोड पर एक महिला ने उसकी जेब काट कर पर्स चोरी कर लिया। उदयवीर ने इस महिला को मौके पर पकड़ लिया। महिला ने वहां हंगामा किया, तो सूचना पाकर पुलिस वहां आ गई। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी किया गया पर्स भी बरामद किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ी गई महिला लददावाला निवासी सुरैया है, जो शातिर चोर है तथा वह थाने की हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने पीड़ित की ओर से उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट
अपलोड करने वाले को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुस्फताबाद निवासी डेविड पुत्र वेदभूषण को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने विगत दिनों फेस बुक और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक पोस्ट अपलोड की थी। जिसके खिलाफ मुकदमा कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed