फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, लोगों ने दो युवकों को दबोच कर धुनाई की

छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, लोगों ने दो युवकों को दबोच कर धुनाई की

Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्रा से सरेराह छेड़छाड़, लोगों ने दो युवकों को दबोच कर धुनाई की
शहर में सरेराह छात्रा से छेड़छाड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा रोड पर कोचिंग में आ रही छात्रा से बाइक सवार दो युवकों ने सरेराह छेड़छाड़ की। लोगों ने दोनों आरोपियों को दबोच कर धुनाई करके पुलिस के हवाले कर दिया। छात्रा के पिता की ओर से दोनों के खिलाफ नई मंडी कोतवाली पर तहरीर दी गई है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
नई मंडी के पटेल नगर निवासी छात्रा भोपा रोड पर एक सेंटर में कोचिंग करती है। दो युवक उसे कई दिनों से परेशान कर छेड़छाड़ कर रहे थे, जिसकी शिकायत छात्रा ने परिजनों से की। शनिवार को परिजन छात्रा के साथ कुछ दूरी से चले। भोपा रोड पर बाइक सवार दोनों आरोपी युवक आए और छात्रा से रोजाना की भांति फिर से छेड़छाड़ की। इस पर परिजनों शोर मचाते हुए दौड़ कर आए तो आरोपी बाइक पर सवार होकर भागे, मगर शोरशराबा सुन कर वहां मौजूद लोगों ने उन्हें दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई की। इसी दौरान सूचना पाकर डायल 100 ने उन्हें लोगों के कब्जे से लेकर नई मंडी कोतवाली पर भेज दिया। पकड़े गए आरोपी में से एक मुरादाबाद हाल निवासी गांधी कालोनी और दूसरा सुभाष नगर का बताया गया है। पुलिस ने छात्रा के पिता की ओर से तहरीर लेकर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन

छेड़छाड़ के दो आरोपी जेल भेजे
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार निवासी दो भाइयों उस्मान, फरमान पुत्रगण इनाम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि दोनों युवती से छेड़छाड़ और मारपीट की घटना में वांछित चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed