{"_id":"5aa6c3904f1c1ba8768b526a","slug":"151520878480-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तमंचे समेत वांछित आरोपी पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने तमंचे समेत वांछित आरोपी पकड़ा
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी। पुलिस ने छापा मारकर गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि एसआई शिवकुमार व एसआई जगपाल सिंह ने सूचना पर क्षेत्र के गांव टोड़ा मोड़ के पास छापा मारकर गोकशी में वांछित आरोपी उस्मान पुत्र सीनू निवासी गांव नंगला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी उस्मान 21 फरवरी को गांव नंगला में पकड़ी गई गोकशी के मामले में वांछित था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
सड़क निर्माण की मांग
मंसूरपुर। गांव नोना और मोघपुर मार्ग पर सड़क पर पत्थर पड़े होने से स्कूली वाहन, शुगर मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसान काफी परेशान हैं। क्षेत्र के किसान धर्मवीर सिंह, स्वराज सिंह, कुलदीप कुमार, पप्पू, जयवीर, वीरसिंह सिंह आदि ने बताया कि इस मार्ग पर दो माह पूर्व ठेकेदार ने सड़क निर्माण कराने के लिए पत्थर डाले थे, लेकिन उसके बाद ठेकेदार का कोई अता पता नहीं है। हर रोज बाइक सवार व अन्य वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। स्कूलों में जाने वाले बच्चे बहुत परेशान हैं। किसानों को शुगर मिल में अपना गन्ना लाने में परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से सड़क का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है।