{"_id":"59c568714f1c1b38688b5d91","slug":"151506109553-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के आरोपी को जेल भेजा
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मोरना। भोपा पुलिस ने अपहरण कर गैंगरेप के मामले में मुकदमा कायम करते हुए मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया। शेष तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिशें दे रही है।
थाना भोपा क्षेत्र के एक गांव में 18 सितंबर को किशोरी का अपहरण कर दस दिनों तक गैंगरेप व जबरदस्ती धर्मपरिवर्तन का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया था। घटना को लेकर हिंदू संगठनों व भाजपा नेताओं ने थाना भोपा पर हंगामा करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी बेलड़ा निवासी सलीम पुत्र इकबाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।