{"_id":"59b98ae44f1c1b8f688b466b","slug":"151505331940-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी टीम ने दस पेटी शराब की पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आबकारी टीम ने दस पेटी शराब की पकड़ी
Updated Thu, 14 Sep 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
आबकारी टीम ने 10 पेटी शराब की पकड़ी
सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। आबकारी टीम ने गांव फहीमपुर के जंगल में मंगलवार रात दबिश देकर अवैध अंग्रेजी शराब की 10 पेटी बरामद की। आबकारी अधिकारी अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आबकारी के इंस्पेक्टर आलोक कुमार, अपर्णा द्विवेदी, संतोष कुमार ने सिपाहियों पंकज, अनुज, तौकीर आदि टीम के साथ सिखेड़ा के गांव फहीमपुर के जंगल में दबिश दी। इस दौरान आरोपी भाग निकले। टीम ने मौके से रेस नामक ब्रांड के अरुणाचल सेल ऑनली अंग्रेजी शराब के पव्वों की करीब 10 पेटियां बरामद की। आरोपियों को पकड़ने के लिए रात में कई घंटों कॉम्बिंग भी की, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।