फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   जहर खुरानी गिरोह ने लूटा

जहर खुरानी गिरोह ने लूटा

Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
जहर खुरानी गिरोह ने लूटा
जहर खुरानी गिरोह ने लूटा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मेरठ से लौट रहे युवक को जहर खुरानी गिरोह ने शिकार बना लिया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर का रहने वाला सुभान पुत्र शाकिर किसी कार्य के लिए मेरठ गया था। वहां से वह लौटते हुए एक वाहन में सवार हो गया। वाहन में पहले से बैठे दो युवक ने उसे विश्वास में लेकर नशीला पदार्थ खिला दिया। उसके अचेत होने पर जहर खुरानी गिरोह ने उससे नगदी, मोबाइल आदि लूट लिया और रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। उसे कुछ होश आया तो उसने राहगीरों की मदद से परिजनों को इस बाबत जानकारी दी। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।


युवक लापता, अनहोनी की आशंका
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी से एक युवक लापता हो गया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। तलाश की जा रही है।
गांधी कालोनी गली नंबर एक निवासी सत्यपाल सिंह का बेटा महेश उर्फ रिंकू(22) दो सितंबर को घर से अपनी पिता की दुकान पर जाने की बात कह कर निकला था, मगर दुकान पर नहीं पहुंचा। परिजनों ने सभी स्थानों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, मगर उसका सुराग नहीं मिल सका। सभी स्थानों से हताश होकर परिजनों ने नई मंडी कोतवाली पुलिस को सूचना देते हुए तहरीर दी। साथ ही महेश के साथ अनहोनी की आशंका जताई। पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed