फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दुकानदार का सिर फोड़ा, तोड़फोड़

दुकानदार का सिर फोड़ा, तोड़फोड़

Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
दुकानदार का सिर फोड़ा, तोड़फोड़
दुकानदार का सिर फोड़ा, तोड़फोड़
विज्ञापन

मोरना। गांव मोरना निवासी अनुज पुत्र ऋषिपाल जानसठ व मोरना मार्ग पर रविदास मंदिर की दुकान में सैलून की दुकान करता है। बृहस्पतिवार की सुबह मोरना निवासी सुरेश पुत्र मोहल्लड़ दुकान पर सेविंग कराने और बाल कटाने को आया। पैसे मांगने पर वह गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर उसने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। पड़ोसी दुकानदारों ने दोनें समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया था। सुरेश अपने परिवार के राजू पुत्र जगवीर, दीपक पुत्र राजू, मोटा पुत्र जगवीर को साथ लेकर दोबार से दुकान पर पहुंचा। इन लोगों ने दुकानदार अनुज को मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ डाला। आरोपियों ने दुकान में भी तोड़फोड़ कर हजारों रुपयों की लागत का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed