फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   15 thousand prize wins in encounter

मुठभेड़ में दबोचा 15 हजार का इनामी

Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Fri, 15 Mar 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
15 thousand prize wins in encounter
arrest - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर। संभलहेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर लूटपाट के इरादे से घूम रहे 15 हजार के इनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। इनामी पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है। बदमाश का साथी फरार हो गया, जिसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

मीरापुर थाना पुलिस इंस्पेक्टर पंकज त्यागी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार रात क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान संभलहेड़ा गंगनहर पटरी मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को देख उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। बदमाशों की सूचना पर जानसठ व रामराज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद बदमाशों की घेराबंदी की गई।
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में बाइक सवार एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। सूचना पर सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद फरार हुए बदमाश की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन देर रात तक उसका सुराग नहीं लग पाया था। सीओ जानसठ ने बताया कि घायल बदमाश शामली जनपद के झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव अहमदगढ़ निवासी लाखन पुत्र लक्ष्मण है, जिसे सीएचसी जानसठ में भर्ती कराया गया है। उस पर लूट-डकैती के साथ ही रेलवे मुरादाबाद जीआरपी में भी कई मुकदमे दर्ज हैं और पुरकाजी थाने से 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। वहीं, उसके फरार साथी की पहचान शालू उर्फ चीनू पठान के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed