फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाईवे से स्क्रैप लदा ट्रक चोरी, हड़कंप

हाईवे से स्क्रैप लदा ट्रक चोरी, हड़कंप

Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
हाईवे से स्क्रैप लदा ट्रक चोरी, हड़कंप
मुजफ्फरनगर। हाईवे स्थित एक ढाबे से लाखों कीमत के स्क्रैप से लदा ट्रक चोरी कर लिया गया। पुलिस ट्रक की तलाश में हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। स्क्रैप कारोबारी ने घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी स्क्रैप कारोबारी राजकुमार जैन ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसने ओडिशा से स्क्रैप का ट्रक मंगाया था, जिसका स्क्रैप देवबंद में सप्लाई किया जाना था। ट्रक में लदे स्क्रैप की कीमत करीब चार लाख रुपये है। कारोबारी ने बताया कि ओडिशा से स्क्रैप लदा ट्रक विगत 28 अप्रैल को रवाना हुआ था, जिस पर चालक के रूप में उत्तराखंड के झबरेड़ा निवासी नीटू चालक था। शुक्रवार रात नीटू ट्रक लेकर हाईवे पहुंचा था, जहां वे एक ढाबे पर रुककर ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर खाना खाने लगा। इसी दौरान बदमाश स्क्रैप लदा उक्त ट्रक चोरी कर ले उड़े। कुछ देर बाद खाना खाकर चालक ढाबे से बाहर आया तो ट्रक गायब देख उसके होश उड़ गए। ट्रक चालक ने तत्काल ट्रांसपोर्टर व कारोबारी को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ट्रक चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो वास्तव में ट्रक चोरी होने का पता चला, जिस पर पुलिस अब हाईवे स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed