{"_id":"5cbf5e49bdec22146b5edfea","slug":"141556045385-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के हत्यारोपी को जेल भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा के हत्यारोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा के हत्यारोपी को जेल भेजा
मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव बहुपुरा में बीएड की छात्रा की सरेआम गोली मार कर हत्या करने वाले हत्यारोपी अमित को भोपा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त देसी पिस्टल भी बरामद किया है। आरोपी ने छात्रा की कनपटी पर दो गोली मार कर हत्या की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सौंप दिया। गमगीन माहौल में छात्रा के शव का दाह संस्कार किया गया।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बहुपुरा में सोमवार शाम को बीएड की छात्रा डॉक्टर के यहां दवाई लेने जा रही थी। इसी दौरान वहां एक दुकान पर बैठे अमित पुत्र वीरेंद्र उसे देख कर उसके पास आया। अमित ने प्यार का हवाला देकर नहीं मिलने को लेकर उलाहना दिया। साथ ही छात्रा को बुरा भला कहना शुरू कर दिया। जिस पर छात्रा ने शिकायत डीएम और एसएसपी से करने की धमकी दी। इस पर दोनों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान अमित ने अंटी से देसी पिस्टल निकालकर छात्रा की कनपटी पर सटाकर दो गोली मारी। छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में हत्यारोपी ग्रामीणों को धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात को छात्रा के पिता ने आरोपी अमित के खिलाफ बेटी की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। भोपा इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि आरोपी अमित को मोरना पेट्रोल पंप से धर दबोचा। उसके पास से मुंगेर की बनी 32 बोर की देसी पिस्टल बरामद की है। बाद में पुलिस ने उसका चालान कर जेल भेज दिया।
हत्या करने का कोई अफसोस नहीं
मोरना। हत्यारोपी अमित की चाची अमृता देवी बहुपुरा गांव की प्रधान है। जिसका सारा काम अमित ही देखता था। अमित ने जेल जाने से पहले बताया कि करीब तीन साल से उसका छात्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसने छात्रा के पिता का बैंक ऋण भी उतारा था। वह मेरठ के एक कॉलेज से छात्रा को बीएड करा रहा था। छात्रा बीते तीन माह से उससे नाराज थी। परिजनों ने शुक्रताल पुलिस चौकी पर उसकी शिकायत की थी। छात्रा ने उससे शादी करने से भी इंकार कर दिया था, इसीलिए उसकी हत्या कर दी। उसने कहा कि उसे हत्या करने का कोई अफसोस नहीं है।