फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ की रची जा रही हत्या की साजिश

सुशील मूंछ की रची जा रही हत्या की साजिश

Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ की रची जा रही हत्या की साजिश
सुशील मूंछ की रची जा रही हत्या की साजिश
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। हाल ही में कोर्ट में सरेंडर करने वाले सूचीबद्ध गिरोह के माफिया सरगना सुशील मूूंछ की हत्या की साजिश रची जा रही है। बुधवार को कोर्ट में पेशी के दौरान जिला कारागार गेट से कचहरी परिसर तक दो संदिग्ध युवकों ने लगातार सुशील मूंछ का पीछा किया, जिन्हें सूचना पर क्राइम ब्रांच ने जेल गेट के पास से हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों से मूंछ का पीछा करने से संबंधित पूछताछ की जा रही है।

एक लाख के इनामी रहे कुख्यात सुशील मूंछ ने हाल ही में नई मंडी के चर्चित सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड में कोर्ट में सरेंडर किया था, जिसे 12 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। बुधवार को सुशील मूंछ को वन्य जीव अधिनियम के एक मामले में जेल से कड़ी सुरक्षा के तहत कोर्ट में पेशी पर ले जाया गया। सूत्रों के अनुसार इसी दौरान जिला कारागार के गेट से दो संदिग्ध युवकों ने सुशील मूंछ को ले जा रही पुलिस वैन का पीछा करना शुरू कर दिया। दोनों युवक जेल गेट के बाद कचहरी परिसर में भी देखे गए, जो सुशील मूंछ को पूरी तरह वॉच करते हुए उसके साथ ही सुरक्षा में मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी लगातार नजर रखे हुए थे। कुख्यात के साथ मौजूद एक पुलिसकर्मी ने इसकी जानकारी आला अफसरों को दी, जिससे पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में क्राइम ब्रांच को मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई के आदेश दिए गए, जिस पर क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को निगरानी में ले लिया गया। कोर्ट में पेशी के बाद जब कुख्यात को लेकर पुलिस जीप जेल के लिए रवाना हुई तो उक्त दोनों युवक भी कचहरी परिसर से उसके पीछे लग गए और जेल गेट तक जा पहुंचे, जहां पहले से मौजूद क्राइम ब्रांच टीम ने दोनों को धर दबोचा। दोनों को गोपनीय स्थान पर ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक साकेत कॉलोनी निवासी बताए जा रहे हैं, जिनसे पूछताछ में किसी तीसरे व्यक्ति का भी नाम सामने आया है, जिसने उन्हें सुशील मूंछ पर नजर रखने के लिए कहा था। पुलिस टीम अब उक्त तीसरे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसकी धरपकड़ के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस अफसर चुप्पी साधे हुए है, जो पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही मामले की जानकारी देने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed