{"_id":"5c72ee92bdec22270f4fdaec","slug":"141551036050-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक
विज्ञापन
शादी से दो दिन पूर्व लापता हुआ युवक
मुजफ्फरनगर। शहर के उत्तरी लद्दावाला निवासी युवक शादी से दो दिन पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गया। वह एक हफ्ते पूर्व ही सऊदी से लौटा था। रविवार सुबह टेलर के यहां कपड़े सिलवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उत्तरी लद्दावाला निवासी सलमान ने तहरीर देकर बताया कि उसका बड़ा भाई जावेद काफी समय से सऊदी अरब में रहकर नौकरी कर रहा है। 17 फरवरी को ही वह सऊदी से घर लौटा था। 26 फरवरी को उसकी शादी तय थी, जिसकी बारात जानी थी। पूरा परिवार जावेद की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह करीब नौ बजे वह शादी के लिए कपड़े सिलवाने की बात कहकर घर से निकला और संदिग्ध हालात में लापता हो गया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। परिजनों ने शाम तक हर संभावित स्थान पर जावेद की तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका जताते हुए शहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस युवक की तलाश के प्रयास कर रही है।