{"_id":"5c4b5a33bdec2211ac1ae4f6","slug":"141548442163-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारियों से 20 हजार और मोबाइल लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपड़ा व्यापारियों से 20 हजार और मोबाइल लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सहारनपुर से कपड़ा खरीदकर लौट रहे गांव भनवाड़ा के तीन व्यापारियों की वैन को ओवरटेक कर कार सवार बदमाशों ने लूटपाट की। विरोध करने पर बदमाशों ने दो सगे भाइयों को तमंचे की बटों से पीटकर लहूलुहान कर दिया।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव भनवाड़ा निवासी मुर्सलीन व मुजम्मिल पुत्रगण महबूब और गांव का ही नजाकत कपड़ा व्यापारी हैं। शुक्रवार सुबह तीनों व्यापारी तीनों कपड़ा व्यापारी गांव के ही बब्बू की वैन में कपड़ा खरीदने सहारनपुर गए थे। रात करीब 11.30 बजे तीनों व्यापारी वैन से घर लौट रहे थे। जैसे ही ये लोग खतौली-बुढ़ाना मार्ग स्थित मंडावली खादर मोड़ पर पहुंचे, पीछे से आई स्विफ्ट ने वैन में साइड मारकर उन्हें रोक लिया। हथियारबंद बदमाशों ने सभी को गन प्वाइंट पर ले लिया और सभी लोगों से करीब 20 हजार की नकदी और तीन मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मुजम्मिल व मुर्सलीन को तमंचे की बटों से मारकर लहूलुहान कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित कपड़ा व्यापारी करीब एक किलोमीटर दूर स्थित मंडावली खादर में जिला पंचायत सदस्य ठाकुर राजेंद्र सिंह के यहां पहुंचे, जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। भनवाड़ा से सैकड़ों ग्रामीण लाइसेंसी हथियार लेकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। उधर, सीओ बुढ़ाना हरीराम यादव और रतनपुरी इंस्पेक्टर एमएस गिल भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यापारियों से घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि लूटे गए मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस कर बदमाशों की तलाश की जा रही है और बहुत जल्द उन्हें धर दबोचा जाएगा।