{"_id":"5c3e194cbdec2273367cf9b8","slug":"141547573580-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक को मारी गोली, अस्पताल रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने युवक को मारी गोली
मोरना। बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। गोली की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई।
ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा में मंगलवार शाम को नजर मोहम्मद उर्फ नजरी पुत्र मोहम्मद उमर को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक नजर गांव स्थित तकिये वाली मस्जिद के पास से गुजर रहा था। बाइक सवार बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दी। गोली नजर के पीठ में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। बदमाश गोली मारने के बाद फरार हो गए थे। घटना की सूचना पर ककरौली थाना प्रभारी जितेंद्र अंबावत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गोली मारने की घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना को लेकर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ एकत्र हो गई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में इस घटना को लेकर गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी। पुलिस ने कहा कि इस मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।