फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष

बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष

Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष
मुजफ्फरनगर। गांव सुजड़ू में बच्चों के बीच खेलने के दौरान हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में हसीन व सुहेल पक्ष के बच्चों के बीच शनिवार सुबह खेलने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों ने घर लौटकर परिजनों को बताया तो उनके बीच भी कहासुनी हो गई। हसीन पक्ष ने तहरीर देकर बताया कि इसके कुछ देर बाद ही सुहेल पक्ष ने कई लोगों के साथ उसके घर पर धावा बोल लिया और हसीन के साथ ही उसके भतीजे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को ले जाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावर पक्ष के कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। हसीन की तहरीर पर सुहेल के साथ ही भूरा, मनची व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed