{"_id":"5c0ab7c8bdec2241641d450e","slug":"141544206280-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शराब के लिए रुपये देने से मना करने पर एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। तहरीर दे दी गई है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कमलनगर निवासी त्रिभुवन ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा नितिन बृहस्पतिवार को अपने दोस्त अश्वनी के साथ रेलवे रोड स्थित साईंधाम पर प्रसाद चढ़ाने जा रहा था। आरोप है कि मून स्टार पब्लिक स्कूल के पीछे कुछ युवकों ने उन्हें रोककर शराब के लिए रुपये मांगे। इंकार किए जाने पर आरोपियों ने दोनों युवकों के साथ मारपीट करते हुए लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावर नितिन की जेब से चार सौ रुपये भी निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, शहर कोतवाली क्षेत्र के भगतसिंह रोड स्थित गांधी मार्केट में केबल का काम करने वाली स्काईविजन कम्यूनिकेशन के आशीष ने तहरीर देकर बताया कि उनके यहां कृष्णापुरी निवासी नवीन गोयल कर्मचारी था। आरोप है कि नवीन ने उनके उपभोक्ताओं से केबल कनेक्शन के रुपये तो वसूल लिए, लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराए। इनका तकादा करने पर आरोपी ने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कंपनी के ऑफिस में पहुंचकर आशीष के साथ गाली-गलौच व मारपीट कर दी। विरोध करने पर सामान में भी तोड़फोड़ की और धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।