फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों को रिमांड पर लेकर तमंचे व कारतूस बरामद

बदमाशों को रिमांड पर लेकर तमंचे व कारतूस बरामद

Sat, 01 Dec 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों को रिमांड पर लेकर तमंचे व कारतूस बरामद
रिमांड पर तमंचे और कारतूस बरामद
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली। पुलिस ने भैंस लूट और मुठभेड़ मेें पकड़े गए दो बदमाशों को रिमांड पर लेकर उनके कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह गिल ने बताया कि गत 26 अक्तूबर को रतनपुरी के पूर्व ग्राम प्रधान नरेश कुमार की डेयरी से बदमाशों ने तमंचों के बल पर डेयरी मालिकों को बंधक बनाकर 18 भैंस और एक बाइक लूटकर ले गए थे। जिसमें रतनपुरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नवंबर को भनवाड़ा के जंगल में मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया था। जिनके कब्जे से छह भैंस और तीन तमंचे तथा भारी मात्रा में कारतूस भी बरामद किए गए थे। 11 नवंबर को मेरठ की मुंडाली पुलिस ने लूट में शामिल एक अन्य बदमाश नफीस पुत्र असगर निवासी खेड़की, थाना जानी, मेरठ को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उधर, 14 नवंबर को मेरठ की सरुरपुर थाना पुलिस ने घटना में शामिल बदमाश जुल्लू उर्फ जुल्फकार पुत्र यामीन निवासी गांव खिवाई, थाना सरुरपुर, मेरठ को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को रतनपुरी पुलिस ने उक्त दोनों बदमाशों नफीस और जुल्लू उर्फ जुल्फकार को रिमांड पर लेकर इनकी निशानदेही पर गांव भनवाड़ा के जंगल से दो तमंचे, कारतूस बरामद किए। पुलिस पूछताछ के बाद दोनों बदमाशों को वापस मेरठ जेल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed