फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Tue, 25 Dec 2018 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
युवती के अपहरण का मुकदमा दर्ज
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे से कोचिंग जा रही युवती को बेहोश कर कार सवार चार अज्ञात युवक अपहरण कर ले गए थे। युवती ने चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती शनिवार को एक कस्बे में कोचिंग के लिए आई और संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई । परिजनों ने कोतवाली पहुंच कर गुमशुदगी दर्ज कराई । रविवार को युवती मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस को रोती हुई मिली थी। कोतवाली पुलिस युवती को वापस ले आई। युवती ने बताया था कि जब वह कोचिंग जा रही थी तो एक युवक ने फोन कर मां की तबीयत खराब बताकर वापस घर आने के लिए बुलाया। जब वह पैदल घर जा रही थी तो रास्ते से कार सवार चार नकाबपोश युवक बेहोश कर उसका अपहरण कर ले गए । जब उसे होश आया तो वह जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर के पास थी। युवती ने चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने धारा 364 आई पी सी के तहत मुकदमा दर्ज कराया। सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई धर्मेंद्र संधू ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जिस नंबर से युवती को फोन किया, वह जूस विक्रेता का निकला। किसी युवक ने जूस विक्रेता के मोबाइल से फोन किया। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed