{"_id":"5b9d54f8867a557ed1018bf8","slug":"141537037560-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीने से रोकने पर पुजारी को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब पीने से रोकने पर पुजारी को बंधक बनाकर पीटा
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
शराब पीने से रोकने पर पुजारी को बंधक बनाकर पीटा
तितावी। गांव लखान स्थित गोरखनाथ की म्हाड़ी के निकट शराब पीने से रोकने पर आरोपियों ने पुजारी को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पुजारी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। मामले में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव लखान स्थित गोरखनाथ की म्हाड़ी पर ग्रामीणों ने धर्मनाथ नामक पुजारी को रखा हुआ है। शनिवार सुबह कुछ आरोपी म्हाड़ी के पास शराब पी रहे थे। पुजारी धर्मनाथ द्वारा रोके जाने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज कर दी। इसके बाद आरोपियों ने पुजारी को कपड़े से बांधकर करीब दो घंटे तक उनके साथ जमकर मारपीट की, जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। घटना के कई घंटे बाद जब कुछ ग्रामीण खेतों से लौटते हुए म्हाड़ी के पास पहुंचे तो वहां पुजारी धर्मनाथ को बेहोशी की हालत में बंधक बने देख पुलिस को सूचना दी। पुजारी को बंधक बनाकर मारपीट की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्वास्थ्य लाभ के बाद पुलिस ने घायल पुजारी से पूछताछ की तो उन्होंने गांव के ही चार युवकों के नाम बताते हुए पूरी घटना से अवगत कराया, जिनके खिलाफ नामजद तहरीर दे दी गई है। ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कुचला
तितावी। शहर कोतवाली क्षेत्र के वहलना निवासी यशपाल शनिवार बाइक से शामली गया था। दोपहर करीब तीन बजे वहां से लौटते हुए जब वह गांव धौलरा के निकट ईंट भट्ठे पर पहुंचा, अचानक सामने से आते तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल भेज दिया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया।