फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिलाओं ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

महिलाओं ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप

Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने लगाया जानलेवा हमले का आरोप
बुढ़ाना। गांव कुरावा के रहने वाले कविन्द्र की पत्नि प्रीति को मंगलवार को घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती करवाया गया। प्रीति की गर्दन पर निशान पडे़ हुए थे। प्रीति ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही उसका उत्पीड़न करते आ रहे है। पति ने अपने परिवार वालों की सहायता से उसके गले में फांसी का फंदा डालकर जान लेने की कोशिश की। प्रीति ने पुलिस को तहरीर देेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। वहीं, गांव बिराल के रहने वाली एक महिला भी घायल अवस्था में सीएचसी में पहुंची। आरोप है कि उसका पति व ससुुराल वाले उसका उत्पीड़न करते है। उसके साथ मारपीट करते रहते है। संपत्ति के बंटवारे के बाद उसने अपना सामान मांगा तो उसके जेठ ने अन्य परिवार वालंों के कहने पर उसके ऊपर फावड़े से हमला किया। आरोप लगाया कि पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध है। घायल महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। दोनों मामलों में पुलिस का कहना है कि जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed